नमस्कार दोस्तों स्वागत है आप सभी का आपकी अपनी Website Filmibeat.org पर। दोस्तों आज हम बात करेंगे Laal Singh Chaddha Movie के बारे में यह मूवी कोई और नहीं बॉलीवुड के अभिनेता आमिर खान ला रहे हैं। जैसा की हम सभी जानते हैं की आमिर खान 1 साल में केवल एक ही मूवी में काम करते है जोकि बॉक्स ऑफिस पर आग लगा देती हैं। यदि आप भी आमिर खान की इस मूवी की कहानी के बारे में जानना चाहते है तो हमारे इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़े। इसी के साथ-साथ हम आपको बतायेगे की आमिर खान की यह मूवी कब रिलीज़ होगी।
Contents
Laal Singh Chaddha Movie Summary (लाल सिंह चड्ढा मूवी का सारांश)
लाल सिंह चड्ढा मूवी 1994 की अमेरिकी फिल्म फॉरेस्ट गंप का एक नया रूप हैं। इस मूवी के कहानी के लेखक एरिक रोथ और अतुल कुलकर्णी ने इसे थोड़ा-सा बदल कर एक हिंदी भाषा कॉमेडी और ड्रामा मूवी का रूप दिया हैं। वह इस मूवी को अद्वैत चंदन निर्देशित कर रहे हैं। लाल सिंह चड्ढा मूवी का निर्माण Aamir Khan Productions, Viacom18 Studios, और Paramount Pictures की देख-रेख में किया गया हैं। इस मूवी में आपको मुख्य रूप से आमिर खान, करीना कपूर और नागा चैतन्य देखने को मिलेंगे।
अतुल कुलकर्णी को इस मूवी को बनाने में कम-से-कम 20 साल का समय। पहले 10 साल इन्होने इस मूवी की कहानी को नया रूप देने में और अगले 10 साल अतुल ने इस मूवी के रीमेक खरीदने में लगा दिए। जैसे ही इस मूवी को सरे अधिकार प्राप्त हुए वैसे ही आमिर खान ने साल 2018 की शुरुआत में ही इस मूवी पर काम करने की घोषणा कर दी थी। इस मूवी को बनाने के लिए इस मूवी की शूटिंग 100 से ज्यादा जगहों पर की गयी हैं। इस मूवी के जरिये हम एक ऐसे व्यक्ति के बारे में जानेगे जो की भावनाओ को बहुत ही अच्छे से समझता हैं।
Laal Singh Chaddha Movie Official Trailer (लाल सिंह चड्डा मूवी का ट्रेलर)
इस मूवी का मोशन लोगो 6 नंवबर 2019 को रिलीज़ कर दिया गया था। लेकिन अभी तक इस मूवी का official ट्रेलर रिलीज़ नहीं किया गया हैं। जैसे-ही इस मूवी का ऑफिसियल ट्रेलर आएगा हम आपको सबसे पहले दिखने की कोशिश करेंगे।
Official Trailer Is Coming Soon…
Laal Singh Chaddha Movie Story (लाल सिंह चड्डा मूवी की कहानी)
बात करते हैं इस मूवी की कहानी की तो हम आपको बता दे की इस मूवी की कहानी एक अमेरिकन मूवी से ली गयी हैं। इस मूवी में एक लाल सिंह चड्ढा नाम का व्यक्ति दिखाया गया है जिसे लोगों की भावनाओ की अच्छी समझ होती हैं। इस मूवी की कहानी कॉमेडी हैं जिसमे करीना कपूर लाल सिंह चड्ढा के पत्नी का किरदार निभा रही हैं।
Laal Singh Chaddha Movie Release Date (लाल सिंह चड्डा मूवी की रिलीज़ तारीख)
Laal Singh Chaddha Movie को सबसे पहले 25 दिसम्बर 2020 को रिलीज़ किया जाना तय किया गया था, लेकिन देश में चल रही Covid-19 महामारी के कारण इस मूवी का काम एक अनिश्चित समय ले लिए रोखना पड़ा जिसकी वजह से इस मूवी को बनने में काफी समय लगा। फिर अब जबसाल 2021 में Covid-19 को थोड़ा हद तक काबू में कर लिया गया हैं। इसलिए अब इस मूवी को उसी तारीख पर एक साल बाद 24 दिसंबर 2021 को रिलीज़ करना तय किया गया है।
लाल सिंह चड्डा मूवी को 24 दिसंबर 2021 को रिलीज़ किया जायेगा।
Laal Singh Chaddha Movie Cast
आमिर खान / लाल सिंह चड्ढा के रूप में
करीना कपूर / लाल सिंह चड्ढा के पत्नी के रूप में / रूपा
नागा चैतन्य
मोना सिंह
शहरुख खान (cameo appearance)
सलमान खान (cameo appearance)
मानव विज
टीटू वर्मा
पौरुष नगर
सौरभ पाल
Laal Singh Chaddha Movie Casting (लाल सिंह चड्डा मूवी की कास्टिंग)
लाल सिंह चड्ढा मूवी की मुख्य फोटोग्राफी आमिर खान की माँ के द्वारा दिए गए शुभ मुहर्त को 31 अक्टूबर 2019 को शुरू कर दी गयी थी। इस मूवी में करीना कपूर को लाल सिंह चड्ढा की पत्नी यानि रूपा के रूप में साल 2019 में ही चुन लिया गया था। इसी के साथ-साथ हम आपको बता दे की करीना कपूर आमिर खान के साथ यह तीसरी मूवी कर कर रही हैं।
फिर इसके बाद लाल सिंह चड्ढा मूवी के लिए अगस्त 2019 में आमिर खान के साथ एक एहम किरदार निभाने के लिए विजय सेतुपति को चुना गया था। लेकिन इन्हे बाद में बदल कर इनकी जगह योगी बाबू को लिया गया। इसके बाद साल 2019 के नंवबर के महीने में मोना सिंह को लिया गया। इतना ही नहीं आमिर खान ने इस मूवी में कुछ विशेष सीन करने के लिए 20 किलो वजन भी कम किया।
Laal Singh Chaddha Movie Filming (लाल सिंह चड्डा मूवी की फिल्मिंग)
इस मूवी का पहला शूट 1 नवम्बर 2019 को चंडीगढ़ में शूट किया गया था, जिसमे से आमिर खान की बड़ी दाढ़ी के साथ फोटो इंटरनेट पर वॉयरल हो गए। फिर इसके बाद इस मूवी का दूसरा शूट कलकत्ता में 5 दिसंबर 2019 में शुरू किया गया। इसके बाद इस मूवी का तीसरा शूट 19 दिसंबर 2019 को शुरू किया गया और 12 फ़रवरी को ख़त्म किया गया था। इसके बाद Covid-19 महामारी आ जाने की वजह से इस मूवी की शूटिंग को रोखना पड़ा।
फिर इस मूवी की शूटिंग को 6 मार्च 2020 को फिर से शूट किया गया। बाद में भारत-चीन की लड़ाई की वजह से इस मूवी को भारत देश में शूट करने में काफी दिक्कत हुई। फिर आमिर खान को इस मूवी की शूटिंग को आगे जारी रखने के लिए तुर्की जाना पड़ा। वही इस मूवी में करीना कपूर ने अपने हिस्से की शूटिंग 15 अक्टूबर 2020 को ही खत्म कर लिया था। इस मूवी के कुछ एक्शन सीन करते समय आमिर खान को कुछ चोट लग गयी थी, लेकिन आमिर खान ने इस मूवी की शूटिंग को जारी रखा।
Laal Singh Chaddha Movie Music (लाल सिंह चड्डा मूवी का सगींत)
इस मूवी का संगीत आमिर खान की पिछली मूवीस Doom 3 और Dangal के लिए पेश करने वाले संगीतकार प्रीतम द्वारा दिया गया हैं। हम आपको बता दे की यह आमिर खान के लिए तीसरी बार काम कर रहे हैं। साथ ही इस मूवी के गानो के बोल अमिताभ भट्टाचार्य द्वारा लिखे गए हैं।
Laal Singh Chaddha Movie Official Poster
Directed by | Advait Chandan |
---|---|
Produced by |
|
Screenplay by | Eric Roth Atul Kulkarni |
Based on | Forrest Gump by Winston Groom |
Starring |
|
Music by | Pritam |
Cinematography | Setu |
Edited by | Manik Dawar |
Production
companies |
|
Distributed by | Paramount Pictures |
Release date
|
|
Country | India |
Language | Hindi |
Thank You For Coming To Our Website Filmibeat.org
Pingback: मैदान | Maidaan Movie Review In Hindi | Release Date | Cast -